मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय

मोदी सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें किस नेता को मिला कौन सा मंत्रालय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटबार किया है. गृह मंत्रालय अमित शाह, रक्षा मंत्रालय राजनाथ सिंह. विदेश मंत्रालय फिर एस जयशंकर को दिया गया है. नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है.

---किसके हिस्से कौन-सा मंत्रालय---
- अमित शाह को मिला गृह मंत्रालय 
- राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय 
- जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
- नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय 
- निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
- एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय 
- अश्विनी वैष्णव को मिला रेल मंत्रालय 
- अजय टम्टा सड़क परिवहन राज्य मंत्री बने 
- हर्ष मल्होत्रा को परिवहन राज्य मंत्रालय 
- मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया. 
- हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
- शिवराज सिंह चौहान कृषी मंत्रालय
- शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी
- जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय 
- धर्मेंद्र प्रधान को मानव संसाधन मंत्रालय का जिम्मा 
- भूपेंद्र यादव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा 
- पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी 
- गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय का जिम्मा 
- किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय का जिम्मा 
- राममोहन नायडू का नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा 
- सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय का जिम्मा 
- मनसुख मांडविया को खेल एवं श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी 
- तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री
- श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्य मंत्री
- चिराग पासवान को खेल मंत्री

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री आवास पर  कैबिनेट की पहली ली थी. इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे.