मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर अस्पतालों में सुदृढ़ होगी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, राजस्थान के बड़े अस्पतालों में होंगे स्थायी अग्नि सुरक्षा अधिकारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर अस्पतालों में सुदृढ़ होगी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, राजस्थान के बड़े अस्पतालों में होंगे स्थायी अग्नि सुरक्षा अधिकारी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी. राजस्थान के बड़े अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा अधिकारी स्थायी होंगे. वित्त विभाग ने 30 पदों के सृजन को स्वीकृति दी. अस्पतालों में सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं होगी. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि आग सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर है.

SMS अस्पताल की घटना के बाद बड़ा निर्णय लिया गया. राजकीय मेडिकल कॉलेजों में प्रति वर्ष 4 करोड़ मरीज उपचार लेते है. वर्तमान में 42 हजार इनडोर बेड और 50 हजार से अधिक सर्जरी प्रतिमाह है. 12 हजार से अधिक मेडिकल गैस सिलेंडर का प्रतिदिन उपयोग होता है. फायर सेफ्टी अधिकारी नियमित फायर ऑडिट और मॉकड्रिल करेंगे. 

ICU, ऑक्सीजन लाइन, हाइड्रेंट सिस्टम की सतत निगरानी होगी. आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व करेंगे. 15 दिसम्बर तक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी. NIFSA एवं ADRF संस्थाओं से तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा. अस्पताल कर्मियों और छात्रों के लिए फायर सेफ्टी मॉड्यूल बनेगा. राजस्थान में एकीकृत फायर सेफ्टी मॉडल स्थापित होगा. सुरक्षित अस्पताल-सुरक्षित जीवन की दिशा में उल्लेखनीय कदम है.