वाराणसी: वेब सीरीज घूसखोर पंडत के नाम पर विरोध किया जा रहा है. काशी के ब्राह्मणों ने जमकर विरोध किया. बटुकों के साथ गंगा घाट पर प्रदर्शन किया. मनोज वाजपेयी की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया. फिल्म 'घूसखोर पंडत' पर अभिनेता मनोज वाजपेयी का पोस्ट सामने आई है. मनोज वाजपेयी ने भावनाओं का सम्मान किया. हमने इसे गंभीरता से लिया है. नाम किसी समुदाय पर टिप्पणी नहीं है.
आपको बता दें कि रिलीज से पहले 'घूसखोर पंडत' विवादों में आई. अभी फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टीजर रिलीज हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स कड़ी आपत्ति जता रहे है. मनोज बाजपेयी भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे है. लखनऊ में निर्देशक,टीम के खिलाफ हजरत थाने में केस दर्ज किया गया. सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में केस फाइल किया.
फिल्म को लेकर एफएमसी ने भी निर्माताओं को नोटिस भेजा है. भोपाल में फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. विरोध में सड़क पर ब्राह्मण समाज उतरा,रोक लगाने की मांग की गई. फिल्म के टाइटल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई. यूजर्स का कहना-'टाइटल नहीं बदला तो इसका बॉयकॉट करेंगे.