जयपुरः पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सरपंच-पंच को लेकर मतदान जारी है सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है इसी बीच सुबह 10 बजे तक प्रदेश में कुल 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. खैरथल-तिजारा की तिजारा पंचायत समिति में सर्वाधिक 28.36% मतदान दर्ज हुआ.
बालोतरा की गुड़ामालानी में 26.62% मतदान, बीकानेर की रीडी में 26.59% मतदान, खैरथल-तिजारा की किशनगढ़ बास में 26.45% मतदान, चूरू की सिद्धमुख में 26.68% मतदान, सबसे कम बारां की मांगरोल और उदयपुर की कल्याणपुर में 13.94% मतदान, उदयपुर की ऋषभदेव में 13.95% मतदान, टोंक की पचेवर में 14.47% मतदान और डीग की पहाड़ी में 14.50% मतदान हुआ.
बालोतरा: धोरीमन्ना 24.83%, गिड़ा 21.32%, गुड़ामालानी 26.62%, कल्याणपुर 23.44%, समदड़ी 17.02%, सिणधरी 25.37% हुआ. बांसवाड़ा: आनंदपुरी 20.49%, बागीदौरा 21.06%, गंगड़तलाई 21.12%, नाहरपुरा 20.65% मतदान हुआ. बारां: अंता 14.77%, केलवाड़ा 19.99%, किशनगंज 15.40%, मांगरोल 13.94%, नाहरगढ़ 16.22%, शाहबाद 19.44% मतदान हुआ.
लूणकरणसर में 23.25% मतदानः
ब्यावर: जैतारण 14.85%, जवाजा 19.33%, नरबड़खेड़ा 18.78%, रास 18.24% मतदान हुआ. भरतपुर: बयाना 19.16%, भुसावर 17.17%, नदबई 17.29%, वैर 16.75% मतदान हुआ. बीकानेर: लूणकरणसर 23.25%, रीडी 26.59%, श्रीडूंगरगढ़ 26.50% हुआ. बूंदी: तालेड़ा 15.22%. चित्तौड़गढ़: भदेसर 20.26%, भूपालसागर 20.19%, चित्तौड़गढ़ 19.48%, कपासन 17.77%, राशमी 17.80% मतदान हुआ.
22,232 प्रत्याशी मैदान मेंः
कुल 3,716 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 22,232 प्रत्याशी मैदान में है. 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है. 3,194 ग्राम पंचायतों में 2 से 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. 463 ग्राम पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशी मैदान में है. 8 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. 30 या इससे अधिक प्रत्याशियों वाली एक भी ग्राम पंचायत नहीं है.
सरपंच और वार्ड पंच का चुनावः
जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव है. सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 442 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण में 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदाताओं में 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष और 1 लाख 81 हजार 609 महिलाएं शामिल है. एक थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा. मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.