जयपुर: कर्मचारी चयन बोर्ड की कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का प्रारंभिक परिणाम जारी किया गया. राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में करीब 1800 पद खाली रहेंगे. 40-40 प्रतिशत अंक नहीं ला पाने से अभ्यर्थी चयन से बाहर हुए. 3629 बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पदों में आधे पद खाली रहने की नौबत है.
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पदों में 66 पद खाली रहेंगे. ज्यादातर खाली पद बैकलॉग श्रेणी के बताए जा रहे है. बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की.
चार साल पहले हुई भर्ती में भी 4015 पद खाली रह गए थे. महिला पर्यवेक्षक भर्ती के 72 पदों का परिणाम भी जारी किया गया. 173 अभ्यर्थी सूचीबद्ध है. भर्ती में पद खाली रहने से बेरोजगार अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल है.
कर्मचारी चयन बोर्ड की कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का प्रारंभिक परिणाम जारी:
-राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में करीब 1800 पद रहेंगे खाली
-40-40 प्रतिशत अंक नहीं ला पाने से अभ्यर्थी चयन से बाहर
-3629 बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पदों में आधे पद खाली रहने की नौबत
-वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पदों में 66 पद रहेंगे खाली
-बैकलॉग श्रेणी के बताए जा रहे ज्यादातर खाली पद
-बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची की जारी
-चार साल पहले हुई भर्ती में भी 4015 पद रह गए थे खाली
-महिला पर्यवेक्षक भर्ती के 72 पदों का परिणाम भी जारी, 173 अभ्यर्थी सूचीबद्ध
-भर्ती में पद खाली रहने से बेरोजगार अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल