पहले लगाई धोक फिर चांदी के गहने समेटकर भागा चोर, भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी

भीलवाड़ाः भीलवाड़ा के मांडल में भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई. पहले धोक लगाई फिर चांदी के गहने समेटकर चोर भाग गया. भीलवाड़ा के मांडल में थाने से महज 50 फीट दूर मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में चोरी की वारदात हुई. चोर ने पहले भगवान की परिक्रमा की, हाथ जोड़कर प्रार्थना की और धोक लगाकर चोरी को अंजाम दिया. 

भगवान का चांदी का मुकुट, बांसुरी, हाथों के 8 कड़े और पैरों के 2 कड़े चोरी कर फरार हो गया. चोरी किए गए चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है. कल दोपहर 3:02 बजे की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. आरोपी काली शर्ट और टोपी पहने नजर आया. चोर पीठ पर बैग टांग कर आया था.

शाम 5 बजे पुजारी मंदिर पहुंचे तो आभूषण गायब मिले, इसके बाद से श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है. मांडल पुलिस ने मौका मुआयना कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. श्रद्धालुओं ने जल्द गिरफ्तारी और आभूषण बरामदगी की मांग की है.    

भीलवाड़ा के मांडल में थाने से महज 50 फीट दूर मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में चोरी की वारदात
चोर ने पहले भगवान की परिक्रमा की, हाथ जोड़कर प्रार्थना की और धोक लगाकर चोरी को दिया अंजाम
भगवान का चांदी का मुकुट, बांसुरी, हाथों के 8 कड़े और पैरों के 2 कड़े चोरी कर फरार
कल दोपहर 3:02 बजे की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद
काली शर्ट और टोपी पहने नजर आया आरोपी
पीठ पर बैग टांग कर आया था चोर, चोरी किए गए चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 2 लाख रुपए