अजमेर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, फोन पर मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

अजमेर: अजमेर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जीआरपी थाना पुलिस को फोन पर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई. 

मामले में जीआरपी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने के आरोपी युवक को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में था. फिलहाल जीआरपी थाना पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और धमकी देने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.

अजमेर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
-GRP थाना पुलिस को फोन पर मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
-धमकी मिलने के बाद अलर्ट हुआ प्रशासन
-GRP थाना पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में 
-प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में था आरोपी युवक
-फिलहाल GRP थाना पुलिस आरोपी से कर रही गहन पूछताछ
-धमकी के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस