पंचायतीराज चुनाव का तीसरा चरण, 27 जिलों में कुल 9,094 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया ब्योरा

जयपुरः राज्य निर्वाचन आयोग ने ब्योरा जारी किया है. पंचायतीराज चुनाव- तीसरे चरण के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों का पूरा ब्योरा जारी किया गया है. जिला परिषद में सर्वाधिक 91 प्रत्याशी भरतपुर में, जिला परिषद में सबसे कम 11 प्रत्याशी बूंदी में, पंचायत समिति में सर्वाधिक 696 प्रत्याशी भरतपुर में, पंचायत समिति में सबसे कम 69 प्रत्याशी बूंदी में. तीसरे चरण में 27 जिलों में कुल 9,094 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. 

तीसरे चरण में 27 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव होंगे. जिला परिषद के 377 वार्डों में कुल 1,305 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. पंचायत समिति के 2,119 वार्डों में कुल 7,789 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. दोनों श्रेणियों में कुल 9,094 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. तीसरे चरण में कुल 116 पंचायत समितियों में चुनाव है. 3,716 ग्राम पंचायतों के 34,218 वार्ड शामिल है. मतदान के लिए कुल 11,869 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए है. कुल मतदाताओं की संख्या 1,06,81,567 है. इनमें 55,48,472 पुरुष और 51,33,051 महिला मतदाता है. वहं 44 ट्रांसजेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे.     

बालोतरा- 297, बांसवाड़ा- 247, बारां- 299, ब्यावर- 191, भरतपुर- 696, बीकानेर- 226, बूंदी- 69, चित्तौड़गढ़- 240, चूरू- 400, दौसा- 474, डीडवाना-कुचामन- 314, डीग- 385, धौलपुर- 302, श्रीगंगानगर- 198, हनुमानगढ़- 410, जयपुर- 232, जालोर- 160, झुंझुनूं- 299, करौली- 373, खैरथल-तिजारा- 192, कोटपूतली-बहरोड़- 320, प्रतापगढ़- 220, सवाई माधोपुर- 245, सलूम्बर- 192, सीकर- 323, टोंक- 271, उदयपुर- 214 है.