उदयपुर: उदयपुर के खेरवाड़ा में बड़ा हादसा हुआ है. अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से फायर ब्रिगेड में भीषण आग लगी है. हादसे में फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी जिंदा जल गए. मिली जानकारी के मुताबिक केबल से भरा ट्रेलर अहमदाबाद से उदयपुर जा रहा था.
इसी दौरान ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया है. माकड़ जप्पा रोड स्थित NH-48 पर भीषण हादसा हुआ. अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया. सामने से आ रहे ट्रेलर और फायर ब्रिगेड को टक्कर मारी.
एक किलोमीटर लंबा जाम लगाः
टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड आग का गोला बनी. हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया. ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात सुचारू करने के प्रयास जारी है.
अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से फायर ब्रिगेड में लगी भीषण आग
हादसे में फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी जिंदा जले
अहमदाबाद से उदयपुर जा रहा था केबल से भरा ट्रेलर
अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंचा
सामने से आ रहे ट्रेलर और फायर ब्रिगेड को मारी टक्कर
टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड आग का गोला बनी
हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम