सवाई माधोपुर : भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान का आगाज हुआ. कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल फैला रही है.
पहली बार देखने को मिल रहा कि आंदोलनकारी SC और PM निवास के प्रदर्शन सामने कर रहे है, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध प्रदर्शन में अपनी मर्यादाएं होती है. SIR के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कोई नई प्रक्रिया नहीं है.
#SawaiMadhopur: भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-'कांग्रेस देश में फैला रही अराजकता का माहौल', 'पहली बार.... #RajasthanWithFirstIndia @BJP4Rajasthan @DrKirodilalBJP @patrakarsandeep https://t.co/RC7kdFVa8O
— First India News (@1stIndiaNews) October 30, 2026
कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार अपनाई गई एसआईआर की प्रक्रिया हुई. जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी या जो बांग्लादेशी नागरिक हैं, ऐसे नामों का हटाना बेहद जरूरी है. वोट चोरी के मुद्दे पर भी डॉ.किरोडीलाल ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि वोट चोरी हो रही तो फिर सवाई माधोपुर से भाजपा के जीतने के बावजूद बामनवास, गंगापुर सिटी से कांग्रेस कैसे चुनाव जीत गईं.