जयपुरः 2027 के नए साल में 65 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन होने की संभावना है . यह प्रमोशन अतिरिक्त मुख्य सचिव,प्रमुख सचिव,सचिव पद पर प्रमोशन शामिल हैं. साथ ही चयन वेतन शृंखला, कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला और वरिष्ठ वेतन शृंखला में भी प्रमोशन प्रस्तावित हैं.
अभी भले ही आईएएस की पोस्टिंग और तबादले नहीं हो रहे हैं लेकिन नए साल में उन्हें प्रमोशन का तोहफा मिलेगा. नवंबर में यह प्रक्रिया सिरे चढ़ने के आसार हैं.
इसके तहत 4 आईएएस बनेंगे अतिरिक्त मुख्य सचिव
1997 बैच के ये अधिकारी होंगे प्रमोट
पिछली बार 1996 बैच के आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव बने थे.
इस बार 1997 बैच के आईएएस हेमंत कुमार गेरा,नवीन महाजन, गायत्री राठौड़ और रोहित कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव बनेंगे.
इन अधिकारियों का अपेक्स स्केल या मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में प्रमोशन होगा.
2002 बैच के 2 आईएएस बन सकेंगे प्रमुख सचिव
इस बार 2002 बैच के आईएएस आशुतोष एटी पेडणेकर और डॉ. पृथ्वीराज का प्रमुख सचिव बनने का मौका है.
इनमें से आशुतोष अभी केन्द्र में संयुक्त सचिव हैं इसलिए उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा.
2011 बैच के 8 अधिकारी सचिव के लिए पात्र
2011 बैच के अभिमन्यु कुमार, नकाते शिवप्रसाद मदन, भगवती प्रसाद कलाल, संदेश नायक, शिवांगी स्वर्णकार, अनुपमा जोरवाल, एच. गुइटे और हरिमोहन मीणा इस बार सचिव बन सकेंगे.
इनमें से अभिमन्यु कुमार और भगवती प्रसाद कलाल दिल्ली में केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर होने पर उन्हें परफॉर्मा प्रमोशन मिलेगा.
इस बार सचिव के लिए पात्र अधिकारियों में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और जैसलमेर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल शामिल हैं.
2014 बैच के 24 आईएएस का कनिष्ठ से चयन वेतन श्रृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित
इस बार कनिष्ठ से चयन वेतन शृंखला में प्रमोशन के लिए बैच वार 2014 बैच का वरिष्ठता अनुसार क्रम है.
इनमें गौरव अग्रवाल, चिन्मयी गोपाल,शुभम चौधरी, डॉ. भारती दीक्षित, सुरेश ओला ,कमर उल जमान चौधरी, डॉ. भंवरलाल, आशीष मोदी, पीयूष सामरिया, अंकित कुमार सिंह, प्रियंका गोस्वामी, जगजीत सिंह मोंगा, डॉ. अरुण गर्ग,राजेन्द्र कुमार वर्मा, अल्पा चौधरी,संचिता बिश्नोई, हर्ष सावन सूखा, आशुतोष गुप्ता, बाबूलाल गोयल,बालमुकुंद असावा, नारायण सिंह,बचनेश अग्रवाल, हनुमान मल ढाका, वासुदेव मालावत शामिल हैं.
2018 बैच के 17 आईएएस का वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित
इनमें अभिषेक सुराणा, अतुल प्रकाश, नित्या के, डॉ. टी. शुभमंगला, डॉ. शिल्पा सिंह, देशल दान, मोहम्मद जुनैद पीपी, अभिषेक खन्ना, मयंक मनीष, रामप्रकाश , उत्साह चौधरी, अपर्णा गुप्ता, निधि पटेल,डॉक्टर नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेन्द्र कुमार मंघानी, नरेश कुमार गोयल शामिल हैं.
इनमें निधि पटेल हिमाचल कैडर से हैं और उनके प्रमोशन आदेश वहीं से जारी होंगे.
2023 बैच के 11 आईएएस का कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन शृंखला में प्रमोशन प्रस्तावित
इनमें राहुल श्रीवास्तव,भरत जयप्रकाश मीना, अवुला साईकृष्णा, रजत यादव, महिमा कसाना, सोनू कुमारी, अक्षत कुमार सिंह, नयन गौतम, माधव भारद्वाज,गरिमा नरूला और अदिती वाष्णेर्य शामिल हैं.
इसी तरह से आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की बैचवार प्रमोशन प्रक्रिया होगी.