जयपुर: BJP ने लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ अभियान का आगाज कर दिया. राजस्थान में दो चरणों बीजेपी अभियान चलाएगी एक दीपावली से पहले और दूसरा उसके बाद. तैयारियों को लेकर बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अभियान से जुड़ी प्रदेश स्तरीय कमेटी की बैठक हुई.प्रभारी संजय भाटिया,प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अजेय कुमार ने बैठकें की. मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वो पहले विदेश जाते है फिर देश में विदेशी ताकतों की शह पर आंदोलन करते है उनके कृत्य राष्ट्र विरोधी है.
कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले सियासत गर्म है.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गंभीर आरोप जड़े.मदन राठौड़ ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संसद सत्र के दौरान उनके विदेश जाने और विदेश से लौटकर नए मुद्दे उठाने पर सवाल खड़े किए मदन राठौड़ ने विदेशी फंडिंग का जिक्र करते हुए कहा वो विदेश से प्रभावित होकर आते हैं कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली में रैली निकाले. लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार लेकिन किसी तरह की अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है.
बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कमेटी की बैठक हुई.बीजेपी प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक ली. मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान का मकसद है. सत्य जागरूकता के लिए अभियान ,असत्य भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ ये अभियान है. राज्य भर में अभियान चलाया जाएगा.
बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की कमेटियों के नाम.
प्रदेश स्तरीय कमेटी:
-प्रदेश संयोजक-रामलाल शर्मा
-प्रदेश सह-संयोजक- सीताराम पोसवाल
-प्रदेश सह-संयोजक- पुनीत कर्नावट
-प्रदेश सह-संयोजक-भवानीशंकर शर्मा
पदयात्रा टोली:
-नारायण मीना
-एकता अग्रवाल
-विक्रम सिंह शेखावत
-नीरज जैन
प्रेस कॉन्फ्रेंस टोली:
-प्रमोद वशिष्ठ
-लक्ष्मीकांत पारीक
-योगेश सिंह सिसोदिया
राष्ट्र चिंतन संवाद टोली:
-राजेंद्र गहलोत
-गोपाल शर्मा
-राखी राठौड़
-अटल खंडेलवाल
लोकतंत्र बनाम भीड़तंत्र — युवा संवाद टोली:
-आईदान सिंह भाटी
-शंकर गोरा
-कैलाश वर्मा
-नरेश ओझा
छात्र प्रतिस्पर्धा टोली:
-डॉ.अपूर्वा सिंह
-श्याम सिंह राजावत
-होशियार मीना
घुसपैठिया हटाओ, लोकतंत्र बचाओ टोली:
-सुमन शर्मा
-श्याम अग्रवाल
-अविनाश जोशी
-सौम्या गुर्जर
विशेषांक पत्रिका टोली:
-राजेंद्र सिंह शेखावत
-डॉ. बीरू सिंह राठौड़
-शिव शंकर शर्मा
BJP प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बैठक में प्रदेश स्तरीय टोलियों से कहा है कि वे प्लानिंग करके नेतृत्व को बताए इसके बाद तिथि निर्धारित करके कार्यक्रम आयोजित करें.जिला स्तर पर टोलियों के निर्माण किए जाएंगे. सीएम भजन लाल शर्मा भी सभाओं को संबोधित करेंगे.केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेताओं के भी इसी सिलसिले में राजस्थान के दौरे होंगे.