मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में आज बीजेपी ने देशव्यापी प्रदर्शन किया. जयपुर में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से विरोध मार्च निकाला गया और 
चौमूं सर्किल पर पुतला फूंका गया यहां भाजपाइयों की पुलिस के झड़प हो गई पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा बीजेपी नेताओं की ओर से चेतावनी दी गई जब भी खड़गे आयेंगे राजस्थान उनका किया जाएगा घेराव.

PM मोदी के पिता के सम्बन्ध में aicc चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणिया विवाद का रूप ले चुकी है बीजेपी की मांग है कि खड़गे अपने बयान के लिए माफी मांगें इसे लेकर पूरे मुल्क में बीजेपी ने प्रदर्शन किया और जगह जगह खड़गे के पुतले फूंके गए जयपुर में प्रदर्शन किया बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से लेकर चौमूं सर्किल तक विरोध मार्च निकाला गया. यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका गया. खड़गे के बयानों से उत्तेजित बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया इस दौरान जयपुर के चौमू सर्किल पर पुलिस के साथ तनातनी हो गई पुलिस को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को महिला पुलिस बलों ने बैरिकेडिंग लांघने से रोका लेकिन काफी देर तक युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा की अगुवाई में युवा मोर्चा कार्यकर्ता बेरिकेट के ऊपर बैठे रहे और जमकर राहुल गांधी और खड़गे के खिलाफ नारेजबाजी की.     

प्रदर्शन के दौरान जयपुर शहर के जन प्रतिनिधि नजर नहीं आए वहीं पार्टी के बड़े नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा में रही हालांकि कहा यही गया कि युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ. यहां ये बात भी अहम है कि राजस्थान में पंचायत चुनाव चल रहे है पूरी पार्टी अभी उसी में जुटी है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी दौरे पर चल रहे है.