जयपुर की प्रसिद्ध केसर स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड, फर्स्ट इंडिया की खबर के बाद हरकत में आए खाद्य आयुक्तालय का बड़ा एक्शन

जयपुरः फर्स्ट इंडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है. राजधानी की प्रसिद्ध केसर स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड हुआ है. फर्स्ट इंडिया की खबर के बाद हरकत में आए खाद्य आयुक्तालय ने बड़ा एक्शन लिया है. CMHO-2 डॉ.मनीष मित्तल ने टोंक रोड SL मार्ग स्थित प्रतिष्ठान का लाइसेंस सस्पेंड किया. मेसर्स THE DIVEINE TASTE PVT LTD (KESAR) के नाम से लाइसेंस जारी था. 

हाल ही में केसर स्वीट्स से उठाया गया काजू कतली का सैंपल जांच में "अनसेफ" पाया गया था. स्टेट सेंट्रल पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी की 7 सितम्बर की रिपोर्ट में ये सैंपल "अनसेफ" मिला. बकायदा कतली में मिले "टार्ट्राजीन" को "नॉन परमिटेड कलर" मानते हुए सैंपल को अनसेफ माना गया. बावजूद इसके डेढ़ माह का समय बीतने के बावजूद मिलीभगत के खेल में लाइसेंस यथावत चलता रहा.      

फर्स्ट इंडिया से प्रमुखता से चलाई CMHO-2 कार्यालय की प्रतिष्ठान के आगे नतमस्तक होने की खबर. जिसके बाद जैसे ही खाद्य आयुक्तालय ने तलब की रिपोर्ट,तो आनन-फानन में प्रतिष्ठान का लाइसेंस सस्पेंड किया गया. आपको बता दें कि कोई भी लूज फूड आइटम मिलता है अनसेफ,तो तत्काल लाइसेंस सस्पेंड करने का नियम है.