मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पलटवार, बोले- राजनीति में विरोध हो, लेकिन शब्दों की मर्यादा जरूरी

सिरोहीः मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया है. राठौड़ ने कहा कि  राजनीति में विरोध हो, लेकिन शब्दों की मर्यादा जरूरी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया. राठौड़ बोले कि विरोध करें, सरकार की गलतियां बताएं, आलोचना करें. 

लेकिन किसी व्यक्ति को अपमानित करने वाली भाषा स्वीकार नहीं. PM मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजनीति में इससे अधिक हल्कापन नहीं हो सकता. खड़गे के बयान पर BJP की कड़ी निंदा, जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी.      

संवाद में मर्यादा जरूरीः
राहुल गांधी की कोर्ट से रिहाई पर बोले कि अदालत के फैसले पर टिप्पणी नहीं. मौलिक अधिकारों का दुरुपयोग कर किसी की मानहानि उचित नहीं है. लोकतंत्र में विचारों का विरोध हो, लेकिन संवाद में मर्यादा जरूरी है.