सीकरः सीकर में PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेसवार्ता की. पंचायत राज चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधाते हुए कहा कि 12 महीने तक चले परिसीमन बेईमानी पूर्वक करवाया. एक गांव को चार वार्डों में डाल दिया. ओबीसी आयोग को देरी से बनाना और रिपोर्ट भी देरी से ली गई. गांवों में लोग भाजपा से नाराज हैं. प्रशासक लगाने से काम ठप पड़े हुए हैं. निकाय चुनावों में किडनैपिंग कर बोर्ड बनाना सभी ने देखा.
खाटू वाले मामले में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद रिजल्ट आया. देवासी में सरपंच चुनावों में जानबूझकर वोट निरस्त कर अपने लोगों को जीताने का प्रयास. वसुंधरा जी टिकट वितरण से गायब रही. राठौड़ को भी टिकट के लिए कशमकश करनी पड़ी. वोट चोरी में अवैधानिक रूप से करोड़ों वोट काटे जा रहे है. SIR में अब फॉर्म-6 का हवाला देकर बचना चाह रहे.
राजस्थान से 1 लाख लोग दिल्ली जाएंगेः
वोट जोड़ने-घटाने,जो चोरी हुई उसके विरोध में कांग्रेसी दिल्ली जा रहे हैं. राजस्थान से 1 लाख लोग दिल्ली जाएंगे. 10 लाख लोग इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दिल्ली जुटेंगे.सीकर मास्टर प्लान रद्द होने पर भी भाजपा पर निशाना साधा.