जयपुरः पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण को लेकर आज मतदान जारी है. इसी बीच मतदान आंकड़े सामने आए है सुबह 10 बजे तक 13.68% मतदान हुआ है. दूसरे चरण में सुबह 10 बजे तक कुल 13.68 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. कोटा जिले की खैराबाद पंचायत समिति में सर्वाधिक 20.60% मतदान हुआ. अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति में 19.88% मतदान हुआ. बीकानेर जिले की बीठनोक पंचायत समिति में 19.14% मतदान, झालावाड़ जिले की बकानी पंचायत समिति में 19.08% मतदान हुआ.
जोधपुर जिले की झंवर मुख्यालय पाल रोड पंचायत समिति में 18.11% मतदान हुआ. सबसे कम मतदान: झालावाड़ जिले की पिड़ावा (सुनेल) पंचायत समिति में 6.08% हुआ. उदयपुर जिले की गोगुंदा पंचायत समिति में 8.66% मतदान, नागौर जिले की मूंडवा पंचायत समिति में 8.93% मतदान, राजसमंद जिले की देवगढ़ पंचायत समिति में 9.08% मतदान और डूंगरपुर जिले की आसपुर पंचायत समिति में 9.52% मतदान हुआ.
1,086 प्रत्याशी चुनाव मैदान मेंः
22 जिलों में 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में प्रदेश के 22 जिलों के 352 जिला परिषद वार्डों में चुनाव होगा. 352 जिला परिषद वार्डों में 1,086 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
11,799 मतदान केंद्रों पर मतदानः
दूसरे चरण में 124 पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव होंगे. 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में 7318 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है. दूसरे चरण में 11,799 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है.