Panchayat Election Voting 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण आज,  22 जिलों में 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

जयपुरः राजस्थान में पंचायत चुनाव का आज दूसरा चरण है. 22 जिलों में 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे. आज जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा. दूसरे चरण में प्रदेश के 22 जिलों के 352 जिला परिषद वार्डों में चुनाव होगा. 352 जिला परिषद वार्डों में 1,086 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. 

दूसरे चरण में 124 पंचायत समितियों में सदस्यों के चुनाव होंगे. 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में 7318 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है. दूसरे चरण में 11,799 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है. 

पंच और सरपंच का चुनाव होगाः
दूसरे चरण में 3626 ग्राम पंचायतों में होंगे सरपंच और 33,804 वार्डों में पंच चुने जाएंगे. पंच-सरपंच के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन होगा. इसके बाद 30 अक्टूबर को पंच और सरपंच का चुनाव होगा.