बीजेपी का लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान, 5नवंबर को जयपुर में पदयात्रा, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः कांग्रेस की रैली 1नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में है. राजस्थान की कांग्रेस को कांग्रेस आलाकमान ने स्पेशल टास्क सौंपा है. वही कांग्रेस को काउंटर करने के लिए राजस्थान की बीजेपी जयपुर के रामलीला मैदान से सन्देश देगी. लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत जयपुर में बीजेपी की पदयात्रा होगी. संख्याबल जुटाना प्रदेश बीजेपी के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा. 

जयपुर में बीजेपी के पिछले आयोजन संख्याबल के लिहाजा से उतने प्रभावी नहीं रहे. इसलिए 5 नवम्बर को लोकतंत्र बचाओ अराजकता अभियान को लेकर राजधानी जयपुर में होने वाली पदयात्रा को गंभीरता से लिया जा रहा खासतौर से संख्या बल के लिहाजा से.  बीजेपी जयपुर शहर को पूरी तरह जिम्मेदारी देने के बजाये बीजेपी की प्रदेश इकाई ने जयपुर के मेयर को भी जिम्मेदारियों में शामिल किया है जयपुर के पार्षद और पार्षद प्रत्याशी भी संख्याबल का जिम्मा संभालेंगे 

राजधानी जयपुर से बीजेपी का अलग संदेश देने का भी प्रयास है. कांग्रेस की रैली 1नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में है. राजस्थान की कांग्रेस को कांग्रेस आलाकमान ने स्पेशल टास्क सौंपा है. वही कांग्रेस को काउंटर करने के लिए राजस्थान की बीजेपी जयपुर के रामलीला मैदान से सन्देश देगी. फेस्टिवल सीजन होने के कारण व्यापारिक जगत और आम जब को दिक्कते नहीं हो इसलिए बीजेपी नेतृत्व ने 5नवम्बर को जयपुर में पदयात्रा का समय सुबह का ही तय किया है इतना ही नहीं रोडमैप भी चौड़ा रास्ता से त्रिपोलिया गेट तक रखा गया. अति व्यस्त जौहरी बाजार और दोनों चौपड़ रूटचार्ट में शामिल नहीं है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पदयात्रा में शामिल रहेंगे.    

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के तहत् राज्यभर में बीजेपी ने कार्यक्रम और पदयात्रा शुरू कर दी है. आयोजनों को सफल बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही.