CM भजनलाल शर्मा ने विशेष योग्यजन युवाओं से किया संवाद, कहा- दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों से हर लक्ष्य संभव है

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशेष योग्यजन युवाओं से संवाद किया. 'सपनों की उड़ान-असंभव कुछ नहीं' कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों से हर लक्ष्य संभव है. विशेष योग्यजनों को सम्मान, स्वावलंबन और समान अवसर देने पर जोर है.

सरकार विशेष योग्यजनों के सपनों को साकार करने में सारथी बनेगी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 75 करोड़ से अधिक रुपये डीबीटी किए. साढ़े 5 लाख से अधिक विशेष योग्यजनों को पेंशन का लाभ मिला. 2 लाख 71 हजार यूडीआईडी कार्ड जारी किए गए. गत दो वर्षों में 44 हजार सहायक उपकरण वितरित किए. पैरा खिलाड़ियों और समाजसेवी डीआर मेहता को सम्मानित किया. 

विशेष योग्यजनों के लिए मैस भत्ता बढ़ाकर 3250 रुपये किया:
मुख्यमंत्री ने विशेष योग्यजन युवाओं के हौसले को सराहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान अवसर नीति-2025 लागू की गई है. विशेष योग्यजनों के लिए मैस भत्ता बढ़ाकर 3250 रुपये किया है. 3 लाख 70 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है. 5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले है.

41 जिला मुख्यालयों पर खेल अकादमियां संचालित की गई:
1 लाख 93 हजार युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं. 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं. 41 जिला मुख्यालयों पर खेल अकादमियां संचालित की गई हैं. 305 कॉलेजों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का विशेष जोर दिया गया है.