शिखर अग्रवाल के बाद अब उनकी धर्मपत्नी प्रशाखा माथुर पर गिरी गाज ! कार्मिक विभाग ने किया APO

जयपुर : शिखर अग्रवाल के बाद अब उनकी धर्मपत्नी प्रशाखा माथुर पर गाज गिरी है. IPS प्रशाखा माथुर को कार्मिक विभाग ने APO किया है. एक दिन पहले IAS शिखर अग्रवाल को भी APO किया गया था. 

ACB में कल रात 17-A की मंजूरी के बाद PE दर्ज हुई थी. शिखर अग्रवाल के खिलाफ PE दर्ज हुई थी. प्रथम दृष्टया शिखर को पद दुरुपयोग का दोषी मान लिया गया था. मार्केट रेट से कम में 40 कॉटेज-विला खरीदने, पद दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति, कंपनी से मिलीभगत की जांच होगी. 

संभवत: अब जांच के दायरे में IPS प्रशाखा माथुर भी हैं क्योंकि 40 कॉटेज, विला में से प्रशाखा माथुर के नाम पर भी कुछ कॉटेज-विला हैं. और साथ ही शिखर के बेटों और सास-ससुर के नाम पर भी कॉटेज और विला हैं. फिलहाल प्रशाखा माथुर PHQ में ADG, पुलिस कल्याण हैं.