जयपुर: जयपुर में अमर जवान ज्योति पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजन हो रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक करने का काम किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एकता की शपथ दिलाई.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं का स्वागत किया. सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया. आजादी के समय देश रियासतों में बंटा हुआ था. पीएम मोदी ने रन फॉर यूनिटी में शामिल होने की अपील की. स्वामी विवेकानंद ने कहा था 21वीं सदी भारत की होगी.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उस नरेंद्र ने कहा था आज का नरेंद्र एक भारत सशक्त भारत का कार्य कर रहा है. युवाओं के सहयोग से ही यह कार्य हो सकता. गांव-गांव में प्रतिभाए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा रहे. 1 लाख 93 हजार युवाओं को हमने सरकारी नौकरी दी.
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरदार पटेल गुजरात में जन्मे है. अखण्ड राजस्थान का उद्घाटन सरदार पटेल ने किया. कुशल नेतृत्व से रियासतों के एकीकरण का कार्य किया. मोदी के आने से पहले उनके योगदान को कम याद किया. बल्कि उनके परिश्रम को हटाने का कार्य किया. PM मोदी आज देश के युवाओं को संदेश दे रहे है. पिछली सरकार ने इंदिरा, राजीव, संजय गांधी के नाम योजना बनाई.