केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बयान, आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और अच्छी होगी, देश में प्रगति हो रही, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा

जयपुर: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि जब बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था नीचे गई तब भारत के अर्थव्यवस्था में सुधार आया. आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और अच्छी होगी.देश में प्रगति हो रही, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है. 

प्रहलाद जोशी ने कहा कि 2 लाख 40 हजार स्टार्टअप भारत में आज की तारीख में है. राहुल गांधी सभी को डिस्टर्ब करने के लिए नकारात्मक प्रोपेगेंडा कर रहे है. वोट चोरी के आरोप इनका नाटक है. चुनाव आयोग जैसे विभाग पर दबाव नहीं रहता. आप लोगों ने तो इमरजेंसी में किन्हें जज बनाया ? और हमे सिखाते हैं. राहुल गांधी ने कहा 13 करोड़ लोगों को निकाला.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ विषय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती है. पटेल ने एक भारत का सपना साकार किया.  देश एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित भारत की दिशा में जा रहा है. सरदार पटेल और राजस्थान का रिश्ता बहुत गहरा है. 1949 में वृहद राजस्थान का उद्घाटन पटेल ने किया. मेरा सौभाग्य है कि में जयपुर आया हूं. पूरे भारत में BJP और NDA लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चल रहा है. 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने ने कहा कि इस विषय पर अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे है. लोगों से यही कहूंगा. प्रशांत भूषण, राहुल गांधी, नेहा बोरा अब खुलेआम बोल रहे है. हम रिजीम चेंज करते हैं. रिजीम चेंज का भारत में चुनाव ही एक रास्ता है. भारत की जनता के DNA में डेमोक्रेसी है. दूसरे देशों में रिजीम चेंज इस तरीके से हुआ होगा. लोकतंत्र भारत के लिए नया नहीं है. भारत में लोकतंत्र था है और रहेगा. बांग्लादेश के युवाओं से प्रेरणा लेने की बात करते हैं.