दौसा: लालसोट में CNG भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे टैम्पो में भीषण आग लग गई. आग लगते ही पेट्रोल पंप परिसर में हड़कंप मच गया. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते टैम्पो को धक्का देकर पेट्रोल पंप परिसर से बाहर निकाला. गंगापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप का मामला है. पंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर धूं-धूं कर टैम्पो जला.
पेट्रोल पंप परिसर में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना पर लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया, कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन रोका गया. दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
दौसा के लालसोट से खबर
-CNG भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे टैम्पो में लगी भीषण आग
-आग लगते ही पेट्रोल पंप परिसर में मचा हड़कंप
-चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते टैम्पो को धक्का देकर पेट्रोल पंप परिसर से निकाला बाहर
-गंगापुर रोड स्थित पेट्रोल पंप का है मामला
-पंप से कुछ ही मीटर की दूरी पर धूं-धूं कर जला टैम्पो
-पेट्रोल पंप परिसर में आग लगने से हो सकता था बड़ा हादसा
-सूचना पर मौके पर पहुंची लालसोट थाना पुलिस
-पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया, कुछ देर के लिए रोका गया सड़क पर आवागमन
-दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
-आग बुझने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस