जयपुर : मिलावटखोरों पर 'सरस' डेयरी ने डिजिटल प्रहार किया है. जयपुर डेयरी ने अत्याधुनिक सरस मोबाइल लैब शुरू की है. डेनमार्क की तकनीक से दूध की गुणवत्ता की जांच होगी. FTIR तकनीक से एक ही टेस्ट में 24 मानकों की जांच होगी. दूध में फैट, SNF, प्रोटीन और लैक्टोज की जांच होगी. दूध में संभावित मिलावट का भी तुरंत पता चलेगा.
बिना पूर्व सूचना दुग्ध सहकारी समितियों पर मोबाइल लैब पहुंच रही है. अब तक जयपुर डेयरी क्षेत्र की 612 समितियों में सरप्राइज चेकिंग हुई. मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए डेयरी का बड़ा कदम है. दूध की वास्तविक गुणवत्ता के आधार पर किसानों को सही भुगतान मिलेगा. उपभोक्ताओं तक शुद्ध और सुरक्षित दूध पहुंचाने की कवायद है. पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने जानकारी दी.
मिलावटखोरों पर 'सरस' डेयरी का डिजिटल प्रहार
जयपुर डेयरी ने शुरू की अत्याधुनिक सरस मोबाइल लैब
-डेनमार्क की तकनीक से होगी दूध की गुणवत्ता की जांच
-FTIR तकनीक से एक ही टेस्ट में 24 मानकों की जांच
-दूध में फैट, SNF, प्रोटीन और लैक्टोज की होगी जांच
-दूध में संभावित मिलावट का भी चलेगा तुरंत पता
-बिना पूर्व सूचना दुग्ध सहकारी समितियों पर पहुंच रही मोबाइल लैब
-अब तक जयपुर डेयरी क्षेत्र की 612 समितियों में हुई सरप्राइज चेकिंग
-मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए डेयरी का बड़ा कदम
-दूध की वास्तविक गुणवत्ता के आधार पर किसानों को मिलेगा सही भुगतान
-उपभोक्ताओं तक शुद्ध और सुरक्षित दूध पहुंचाने की कवायद
-पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने दी जानकारी