फाइल फोटो
जोधपुर: जोधपुर रेलवे मंडल में दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क है. त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. 16 जोड़ी नियमित ट्रेनों में जोड़े गए विभिन्न श्रेणियों के 39 अतिरिक्त डिब्बे है. जोधपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा और यात्री सुविधा इंतजाम किए जाएंगे.
प्रवेश-निकास द्वारों और एस्केलेटर के पास अतिरिक्त टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती होगी. टिकट खिड़कियों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाने के साथ 24 घंटे कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी. पार्सल बुकिंग के दौरान सामान की जांच होगी. संदिग्ध वस्तु मिलने पर RPF को सूचना दी जाएगी. सामान्य श्रेणी के डिब्बों के सामने पार्सल सामान रखने पर रोक रहेगी.
#Jodhpur: मंडल में दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 16 जोड़ी नियमित ट्रेनों में जोड़े गए विभिन्न... #RajasthanWithFirstIndia @NWRailways https://t.co/FoqzhV93fj
— First India News (@1stIndiaNews) November 3, 2026
प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 के दोनों छोर पर संकरे स्थानों को खाली रखने के निर्देश दिए गए. वेंडरों के ठेले ट्रेनों से उचित दूरी पर रखने और नियमित उद्घोषणाओं की व्यवस्था रहेगी. मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने अधिकारियों को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए.