Panchayat Election 2026: आज चुनी जा रही गांवों की सरकार, तीसरे चरण का मतदान शुरू, सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग

AI Generated Image

AI Generated Image

जयपुरः तीसरे चरण में आज गांवों की सरकार चुनी जा रही है. प्रदेश के 27 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. 116 पंचायत समितियों की 3716 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी. सरपंच के साथ 34218 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव होगा. तीसरे चरण में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता है. 

11869 मतदान केंद्रों पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. वोटिंग के बाद आज ही वोटों की गिनती होगी. ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच और वार्ड पंच की मतगणना होगी. देर रात तक गांवों के नए मुखियाओं के नाम सामने आने लगेंगे. इसके बाद कल उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा. 

1.06 करोड़ से अधिक मतदाताः
27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे. सरपंच के 3716,वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए चुनाव होगा. मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे. 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 55.48 लाख पुरुष,51.33 लाख महिला वोटर्स गांव की सरकार चुनेंगे. 

मतपत्र से होगा मतदानः
तीसरे चरण में मतदान के लिए प्रदेश में 11,869 मतदान केंद्र बनाए है. मतदान समाप्त होते ही आज मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. सरपंच पद के लिए ईवीएम,वार्ड पंच के लिए मतपत्र से मतदान होगा. जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 856 प्रत्याशी मैदान में है.      

सरपंच और वार्ड पंच का चुनावः
जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव है. सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 442 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी. तीसरे चरण में 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदाताओं में 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष और 1 लाख 81 हजार 609 महिलाएं शामिल है. एक थर्ड जेंडर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा. मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.