प्रतिकात्मक फोटो
जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ. इसके बाद मतों की गणना हुई. पंच और सरपंच के लिए चुनाव हुए थे. जिसके बाद देर रात तक पंच और सरपंच पद के परिणाम आना शुरू हुए. प्रदेशभर के कई जिलों की ग्राम पंचायतों के परिणाम सामने आये है. चलिए आपको बताते है कि किस पंचायत में किसने बाजी मारी. राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तहत प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला है. पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
छोटी सादड़ी की कुल 44 ग्राम पंचायतों में से 30 पर कांग्रेस समर्थित सरपंच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 10 ग्राम पंचायतों में सफलता मिली, जबकि तीन पंचायतों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे. सरपंच के साथ वार्ड पंचों के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का प्रभाव देखने को मिला. सूबी, बरखेड़ा और साटोला ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच चुने गए, लेकिन वार्ड पंचों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने बहुमत हासिल किया. वहीं केसुंदा ग्राम पंचायत में सरपंच सहित सभी वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए. छोटी सादड़ी के इन चुनावी परिणामों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दी है.
रेखा देवी महज 6 वोट से बनीं सरपंच:
टोंक के उनियारा की ग्राम पंचायत अलीगढ़ में सरपंच चुनाव का परिणाम कई बार मतगणना के बाद घोषित किया गया. बेहद करीबी मुकाबले में रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भास्कर चतुर्वेदी को महज 6 मतों से हराकर जीत दर्ज की. रेखा देवी को 1,068 वोट मिले, जबकि भास्कर चतुर्वेदी को 1,062 मत प्राप्त हुए. ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे.मतों के मामूली अंतर के कारण कई बार पुनर्मतगणना कराई गई. उपखंड अधिकारी सुनीता गुर्जर के पहुंचने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने परिणाम की आधिकारिक घोषणा की.
दौसा की पंचायत समितियों में नए सरपंच निर्वाचित:
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के तहत दौसा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में सरपंच चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. रामगढ़ पचवारा, सिकराय, लवाण, दौसा, सिकंदरा, लालसोट, शिवसिंहपुरा और नांगल राजावतान पंचायत समितियों की अधिकांश ग्राम पंचायतों में विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं.
रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति के परिणाम:
ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
हेमल्यावाला विकास मीना
चांदावास लल्ली देवी
अभयपुरा राकेश जांगिड़
सोनड खेलंता देवी
सिन्दोली तुलसी
बिदरखा केला देवी
जगनेर तुर्कान रामनगर सलमा खान
गांगल्यावास लोकेश
नौरंगपुरा ममता मीना
कुशलपुरा संजय
बीछा ममता मीना
श्रीया बदाम देवी
अमराबाद सीमा देवी शर्मा
बीड़ोली रामप्रसाद मीना
कंवरपुरा अनीता मीना
रालावास नाथूलाल प्रजापत
टोरडा सीताराम बैरवा
सलेमपुरा ओमप्रकाश बैरवा
डूंगरपुर राधेश्याम मीना
हरिपुरा लाली सैनी
कोलीवाड़ा बाबूलाल मीना
डोब मोहन सिंह चौहान
ढोलावास रामविलास मीना
भांवता भजनलाल मीना
पालुन्दा निशा मीना
नयावास रामनारायण
राहुवास सुनीता मीना
जगनेर मोतीलाल मीना
निजामपुरा रामजीलाल मीना
कल्लावास राकेश मीना
जीतपुर धापा देवी
गोपालपुरा सिंगारी देवी
निचूनिया मंटू देवी मीना
कालूवास प्रिया शर्मा
सिकराय पंचायत समिति के परिणाम:
ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
पीपलकी सोनी देवी
सीकरी पुष्पा महावर
मानपुर मनीषा सैनी
पंचोली प्रेम
पीलोदी धाधूराम मीणा
करोडी विजय सिंह मीना
ठीकरिया रामबाई
पाड़ली कुसुम मीना
मीना सीमला मौसम मीना
उदयपुरा धीरज बैरवा
चंदेरा लखन मीना
नांदरी शांति
डैण्डा बसेडी दामोदर प्रसाद जांगिड़
नाहरखोहरा कमलेश
हींगवा सीमा मीना
गनीपुर मौसम मीना
नामनेर कमोद मीना
जयसिंहपुरा सूरज बाई
घूमना सूरज बाई मीना
पाटन प्रह्लाद महावर
गीजगढ़ अनीता देवी
कालवान मुकेश परेवा
कालाखो राधा मीना
गढ़ौरा आनंदीलाल मीना
जोध्या मनीषा मीना
फर्राशपुरा रमाकांत शर्मा
बहरावण्डा परिणाम शेष
लवाण पंचायत समिति के परिणाम:
दौसा की लवाण पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. खानपुरा से सारिका देवी, पीपल्या चैनपुरा से राजंती देवी, जैलमपुरा से हरचन्दा बैरवा, रजवास से विक्रम और माण्डेडा सुनारपुरा से संतोष कुमार विजयी रहे. वहीं खानवास से मंजू मीणा, डुगरावता से भारत लाल मीणा, कंवरपुरा से रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, बूटोली से सुनीता देवी, बनियाना से महेंद्र कुमार गुर्जर और चावण्ड से रामनारायण मीना ने जीत दर्ज की. हिंगोटिया से पप्पू, नांगल गोविंद से सुनीता देवी, सिंगवाड़ा से बनवारी, ढिगारिया से तुलसा देवी और कोटापट्टी से गुलाब देवी सरपंच निर्वाचित हुईं.
दौसा पंचायत समिति के परिणाम
दौसा पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.
ग्राम पंचायत विजयी
सैंथल ललित मोहन शर्मा
बोरोदा रोशनी मीणा
बापी लक्ष्मीनारायण मीना
महाराजपुरा सुमित्रा देवी
बिशनपुरा प्रेम देवी
काबलेश्वर रणविजय सिंह
तीतरवाड़ा कलां मिथलेश
काली पहाड़ी प्रभात्या बैरवा
पुरोहितों का बास राममनोहर मीना
सिण्डौली आशा कुमारी शर्मा
बडोली कौशल्या देवी
शिवरामपुरा नानगी देवी
चौरडी प्रभु नारायण मीणा
खुरीकलां उर्मिला गुर्जर
रोहडा कमलेश
चांदराना मनीषा मीणा
नांगल बैरसी ममता वर्मा
चावण्डेडा अशोक कुमार राजबलाई
खैरवाल सज्जन सिंह
भण्डाना नंदलाल शर्मा
जिरोता खुर्द ओमप्रकाश मीणा
प्रेमपुरा दिनेश कुमार मीणा
महेश्वरा खुर्द पिंकी मीणा
जसोता कालूराम
महेश्वरा कलां मुक्ति धोबी
जौपाडा धर्म सिंह खारवाल
पालावास विनोद कुमार बैरवा
निमाली मुन्नालाल
कालोता उगती देवी
भेडोली कविता देवी बैरवा
कुण्डल मंजू देवी
बाण का बरखेड़ा गिर्राज गुर्जर
भगलाई पुष्पा देवी
नांगल चापा हजारी लाल बैरवा
रलावता मीरा देवी
सूरजपुरा सावलराम
कालाखोह रेखा मीना
सिकंदरा पंचायत समिति के परिणाम:
दौसा की सिकंदरा पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. दुब्बी से सुशीला महावर, रेटा से सुमन देवी, कैलाई से गोविंदी, बासदा से शांति देवी, सिकंदरा से सावित्री और मरियादा से नीतू बाई गुर्जर विजयी रहीं. बावनपाड़ा से मोहन, ब्राह्मण बैराड़ा से हरिसिंह गुर्जर, बिंदरवाड़ा से लाडबाई मीना, रामगढ़ से बाने सिंह, अचलपुरा से कमला और सरुनडाला से संतरा ने जीत दर्ज की. झरना से अनीता बैरवा, टोरडा से चावर सिंह राजपूत, गांगदवाडी से कैलाश महावर, गंडरावा से खेमराज मीना, अगावली से ललिता देवी और निहालपुरा से राज कुमार बैरवा सरपंच निर्वाचित हुए. भंडारी से लक्ष्मण गुर्जर, डोलिका से जगन्नाथ मीना, पीलवा कलां से मिथिलेश, शेखपुरा से किशन लाल गुर्जर, छोकरवाड़ा से तस्वीर गुर्जर और गुमानपुरा से प्रभाती देवी विजयी रहीं. इसी प्रकार लांका से पूरन मल बैरवा, झापड़ावास से निशा कंवर, राणोली से अनीता, गढ़ से ममता देवी, देवरी से गुलाब देवी और मोहचिंगपुरा से अमरावती देवी ने जीत हासिल की.
लालसोट पंचायत समिति के परिणाम:
दौसा: लालसोट पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं।
ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
थलोज नहनी देवी
लाडपुरा अर्चना
देवली रामलाल
श्रीरामपुरा उगन्ती देवी
खेड़ली लल्लूराम मीना
मिर्जापुरा भजनलाल प्रजापत
खटवा मंजू देवी
लालपुरा मुकेशी देवी मीना
बड़ेखन घनश्याम मीना
कांकरिया कविता देवी
कल्याणपुरा अनीता मीना
बिलौनाखुर्द केशन्ती देवी
बगड़ी मन्ना लाल बैरवा
बिलोना कलां पप्पू बैरवा
महारिया लक्ष्मी नारायण महावर
किशोरपुरा प्रेम देवी
खेड़ला खुर्द प्राची जादौन
डिवाचली कलां अलका देवी मीना
पट्टीकिशोरपुरा रामेश्वरी देवी
सूरतपुरा सीता देवी
बिनौरी कुंजी लाल मीना
टोडाठेकला रमेश चंद्र बैरवा
खेमावास हेमराज मीणा
टोडागांगा रतन लाल सैनी
इन्दावा दुर्गेश कंवर
डिगो धर्मसिंह गुर्जर
गोल राजेश मीना
खटूम्बर ममता देवी मीना
घाटा केशंता देवी
डीडवाना दीपक पटेल
डीडवाना ग्राम पंचायत को जिले की सबसे बड़ी पंचायत बताया गया है. यहां दीपक पटेल ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की है.
शिवसिंहपुरा पंचायत समिति के परिणाम:
दौसा की शिवसिंहपुरा पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. नालावास से सम्पति मीना, झांपदा से कैलाश चंद्र बैरवा, दौलतपुरा से पांची देवी, समेल से रेवड़मल मीना, होदायली से गोपाली देवी और मटलाना से लाली देवी ने जीत दर्ज की. महाराजपुरा से किशन लाल, तलावगांव से सुरेन्द्र सिंह, श्रीमा से रामकरण मीना, कर्णपुरा चक नंबर-1 से सावल्या, लाखनपुर से खुशी खंडेलवाल और शिवसिंहपुरा से शिमला मीना सरपंच निर्वाचित हुईं. भूणियाधिराजपुरा से लल्ली देवी, संवासा से विमला महावर, चौण्डियावास से ममता देवी, निर्झरना से बुलबुल राजावत, रतनपुरा से लक्ष्मी देवी और रायमलपुरा से नानगराम विजयी रहे. वहीं श्यामपुरा कलां ग्राम पंचायत से चन्द्रभान सिंह ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की.
नांगल राजावतान पंचायत समिति के परिणाम:
दौसा की नांगल राजावतान पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.
ग्राम पंचायत विजयी सरपंच
बड़ागांव बनवारी लाल मीना
ठीकरिया कैलाशी देवी
लाड़ली का बास बीना मीना
मानपुरिया रीना मीना
प्यारीवास हरिनारायण मीना
मलवास प्रियंका मीना
देहलास कौशल्या देवी
नांगल राजावतान गीता देवी
रामसिंहपुरा गुलाब मीना
चूड़ियावास रीना मीना
अभयपुरा संतोष कुमार बैरवा
बैजवाडी रामजीलाल मीना
छारेड़ा शांति देवी
बागपुरा घमंडी लाल मीना
कालीखाड़ बसंती देवी
थुमडी ओमप्रकाश मीना
धरणवास सुमित्रा देवी मीना
बालावास बनवारी लाल मीना
हापावास मंदोरी देवी
खवारावजी निर्मला देवी
पापड़दा राहुल कुमार मीना
आलूदा कैलाश प्रसाद शर्मा
आलूदा खुर्द हीरा देवी मीना
श्यालावास मांगीलाल बैरवा
महाराजपुरा रामकिलो मीना
गोठड़ा रेखा रानी मीना
सराय महेंद्र सिंह गुर्जर
आमटेडा गीता देवी
जानें कहां कितने प्रतिशत हुआ मतदान?
तीसरे चरण के सरपंच चुनाव का अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया. कुल 84.95 प्रतिशत मतदान हुआ. प्रदेश की 116 पंचायत समितियों की 3,667 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ. कुल 1,10,00,000 से अधिक मतदाताओं में से 89,81,165 मतदाताओं ने मतदान किया. तीसरे चरण में कुल 84.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ. सबसे अधिक बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति में 94.81 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम बालोतरा की समदड़ी पंचायत समिति में 65.81 प्रतिशत मतदान हुआ.