जयपुर : राजस्थान के महत्वाकांक्षी कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केंद्र से स्वीकृति मिल गई है. केंद्र के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने Stage-I को वन स्वीकृति दी है. 4/6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज-1 के लिए 6.1665 हेक्टेयर वन भूमि के अपवर्तन को मंजूरी दी है.
RSRDC के प्रस्ताव को 45वीं रीजनल एम्पावर्ड कमेटी की हरी झंडी मिली है. परियोजना के रास्ते में आने वाले करीब 166 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित, केंद्र ने न्यूनतम कटाई के निर्देश दिए हैं. पारिस्थितिक महत्व के पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने और वन विभाग की निगरानी में कटाई की शर्त है.
वन भूमि के बदले सीकर के भगोट गांव में 6.167 हेक्टेयर पर 6167 पौधे लगेंगे. 0.2718 हेक्टेयर अवर्गीकृत वन भूमि के लिए जिला कलेक्टर की NOC अनिवार्य है. वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही के लिए अंडरपास, ओवरपास और साइनबोर्ड की व्यवस्था जरूरी है.
व्यापक वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट प्लान बनेगा, अतिरिक्त सुरक्षा उपायों का निर्माण एजेंसी खर्च उठाएगी. NPV, प्रतिपूरक वनीकरण, 7-10 साल तक सड़क किनारे पौधों के रखरखाव सहित कई शर्तें लागू की गई है. प्रोजेक्ट को अभी Stage-II अंतिम मंजूरी बाकी है. सभी शर्तों के अनुपालन के बाद ही वन भूमि हस्तांतरण और निर्माण की अगली प्रक्रिया है.