जयपुर: पंचायत चुनाव 2026 में सरपंच चुनाव के तीसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 63.61 प्रतिशत मतदान हुआ है. राजस्थान में दोपहर 3 बजे तक कुल 63.61% मतदान दर्ज हुआ है. 116 पंचायत समितियों में मतदान हुआ, सभी जगहों के आंकड़े जारी किए गए हैं.
सबसे ज्यादा बालोतरा की गुड़ामालानी पंचायत समिति में 75.48% मतदान हुआ है. सबसे कम सलूम्बर पंचायत समिति में 51.63% मतदान हुआ है. दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत की पूरी सूची आ गई है.
बालोतरा के धोरीमन्ना में 72.49%, गिड़ा - 70.33%, गुड़ामालानी- 75.48%, कल्याणपुर- 65.46%, समदड़ी- 53.39%, सिणधरी- 70.58%, बांसवाड़ा के आनंदपुरी में 66.55%, बागीदौरा- 64.69%, गांगड़तलाई- 66.23%, नाहरपुरा - 67.30%, बारां के अंता में 53.96%, केलवाड़ा- 63.52%, किशनगंज- 56.47%, मांगरोल- 51.65%, नाहरगढ़- 57.97%, शाहबाद- 65.42% मतदान दर्ज हुआ है.
ब्यावर के जैतारण- 52.41%, जवाजा- 60.34%, नरबदखेड़ा- 59.78%, रास- 58.12% मतदान दर्ज, भरतपुर के बयाना- 59.90%, भुसावर- 58.44%, नदबई- 61.30%, वैर - 53.11% मतदान दर्ज, बीकानेर के लूणकरणसर- 69.22%, रीड़ी- 72.54%, श्रीडूंगरगढ़ में 72.20% मतदान दर्ज, बूंदी के तालेड़ा में 54.69% मतदान हुआ है.
चित्तौड़गढ़ के भदेसर- 63.29%, भूपालसागर- 60.35%, चित्तौड़गढ़- 62.02%, कपासन- 58.28%, राशमी- 59.13% मतदान, चूरू के भानीपुरा में 73.08%, बीदासर- 70.56%, चांदगोठी मुख्यालय राजगढ़- 65.70%, राजगढ़- 66.99%, सरदारशहर ईस्ट- 66.30%, सरदारशहर - 74.73%, सिद्धमुख - 73.11% मतदान हुआ है.