जयपुर: राजस्थान में दिवाली से पहले मौसम का मिजाज बदल गया. राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क है. बीते 24 घंटे में बारिश का दौर नहीं है. बाड़मेर में पारा 37.6 डिग्री दर्ज किया गया. राजस्थान में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया. रात में ठंड बढ़ गई है. राजस्थान में दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है.
आपको बता दें कि राजस्थान में दिवाली से पहले मौसम का मिजाज बदल गया. दिन में गर्मी बढ़ गई, पारा 37 डिग्री के पार पहुंचा. सीकर का फतेहपुर माउंट आबू से ज्यादा ठंडा रहा. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया. पश्चिमी राजस्थान के शहरों में दिनभर तेज धूप रही. मौसम विभाग के अनुसार दीपावली तक मौसम साफ रहेगा. अगले एक सप्ताह तक दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है.
आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के रेगिस्तानी जिलों में गुरुवार का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बने रहने का अनुमान है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे दोपहर में अच्छी-खासी गर्मी महसूस होगी. वहीं जैसलमेर में पारा 36 डिग्री और जोधपुर में 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की संभावना है. बीकानेर, चूरू और नागौर में भी दिन के समय धूप का असर तेज रहेगा और तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच दर्ज हो सकता है.
10 नवंबर तक जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव:
मौसम विभाग के मुताबिक कई शहर में 10 नवंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 34 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है. हालांकि आगामी कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 19 और 20 डिग्री तक रहेगा. 10 नवंबर के बाद इसमें 2 डिग्री तक की गिरावट संभव है. इस दौरान मौसम भी साफ रहेगा.