नागौर: राजस्थान के नागौर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है. नागौर के बड़ली इलाके में हुए भीषण ब्लास्ट ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. धमाके में बाजरवाड़ा निवासी दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए.
बताया जा रहा है कि पटाखों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इसी दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब दो किलोमीटर के दायरे तक इसकी गूंज सुनाई दी.
ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, सीओ नागौर जतिन जैन, तहसीलदार नरसिंह टाक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.हालात को देखते हुए आरएसी का जाब्ता भी तैनात किया गया है.