जोधपुर: राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे. दिल्ली से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे अशोक गहलोत का एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अगवानी करते हुए जोरदार स्वागत किया, अशोक गहलोत दीपावली का त्योहार मनाने अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे. गहलोत के जोधपुर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से एयरपोर्ट पर राजनीतिक हलचल दिखाई दी.
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया बयान के बाद अशोक गहलोत के जोधपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन जैसी स्थिति देखने को मिली. बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान से गहलोत को पहुंची पीड़ा और उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए उनके प्रति अपना समर्थन जताया. एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ को गहलोत के समर्थन में कांग्रेस की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है.
राजनीतिक जीवन में आरोपों का आदी हूं:
जोधपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से उन्हें धक्का नहीं लगा, बल्कि पीड़ा हुई है. पीड़ा इसलिए हुई क्योंकि उनसे लगाव और प्रेम था. गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांग लेनी चाहिए, तभी जनता उन्हें माफ कर सकती है.भाजपा की रैली पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि 80 साल में पहली बार इस तरह की काउंटर रैली देखने को मिल रही है. उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाओ नहीं, बल्कि जनता मिटाओ की रैली करार दिया. साथ ही भाजपा की रैली में भीड़ नहीं जुटने का आरोप भी लगाया. होटल फेयर माउंट को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर गहलोत ने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में पहले भी कई आरोप लगे हैं और वह इन आरोपों के आदी हैं.
गुस्सा भाजपा नेतृत्व पर था,मुझ पर निकाल दिया:
उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि आरोपों के बावजूद उन्हें पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दीं. वहीं, परिवार को राजनीति से दूर रखने की अपनी पुरानी सलाह का भी उन्होंने जिक्र किया. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनका प्रेम और उसने था लेकिन उन्होंने बयान देकर मुझे पीड़ा देने का काम किया है निश्चित रूप से बयान से भारतीय जनता पार्टी को यह जो डैमेज हुआ है उसको कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल होगा.