किसानों को राहत; सहकारी बैंकों को मजबूती, CM भजनलाल शर्मा ने जारी किया 101.67 करोड़ रुपये का अनुदान

जयपुर : सहकारी बैंकों को भजनलाल सरकार ने दीपावली की सौगात दी है. 101.67 करोड़ का अनुदान जारी किया है. प्रदेश के सभी 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को बड़ी राहत मिली है. अल्पकालीन फसली ऋण वितरण पर मिलने वाला क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान जारी किया है. वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार ने 101.67 करोड़ की राशि जारी की है.

अपेक्स बैंक के आदेश पर ट्रेजरी से सीधे DCCB के खातों में रकम पहुंची है. 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि के क्लेमों का निस्तारण किया है. चार किस्तों में 20-20 करोड़ और पांचवीं किस्त में 21.67 करोड़ का भुगतान हुआ है. जयपुर DCCB को 7.12 करोड़, बाड़मेर को सर्वाधिक 7.74 करोड़ रुपए, भीलवाड़ा को 5.37 करोड़, सीकर को 5.26 करोड़ और चित्तौड़गढ़ को 5.08 करोड़ सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मद के तहत अनुदान जारी हुआ है.

1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक के क्लेमों का किया भुगतान:
किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराने वाले सहकारी बैंक मजबूत होंगे. भजनलाल सरकार ने प्रदेश के 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को सौगात दी है.वर्ष 2025-26 के क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान के भुगतान का आदेश जारी किए हैं. अल्पकालीन फसली ऋण वितरण पर बैंकों को वित्तीय राहत मिलेगी.  1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक के क्लेमों का भुगतान किया है. ट्रेजरी के माध्यम से सीधे DCCB के चालू खातों में राशि जमा हुई है. किसानों तक फसली ऋण की पहुंच मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है.

चार किस्तों में 20-20 करोड़ और एक किस्त में 21.67 करोड़ रुपए जारी:
बजट घोषणा 2025-26 के बिंदु संख्या 116 के तहत अनुदान जारी हुआ है. सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मद में भुगतान हुआ है. चार किस्तों में 20-20 करोड़ और एक किस्त में 21.67 करोड़ रुपए जारी हुई है. 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक के दावों का निस्तारण होगा. अपेक्स बैंक ने सभी 29 DCCB को भुगतान संबंधी एडवाइजरी जारी की है. ट्रेजरी के जरिए बैंकों के चालू खातों में सीधे राशि जमा कराई गई है.