भारतीय नौसेना की और बढ़ी ताकत, नेवी में शामिल हुआ युद्धपोत INS माहे

भारतीय नौसेना की और बढ़ी ताकत, नेवी में शामिल हुआ युद्धपोत INS माहे

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की और ताकत बढ़ गई है. नेवी में युद्धपोत INS माहे शामिल हो गया है. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी कार्यक्रम में शामिल हुए. INS माहे समंदर का 'साइलेंट किलर' है. युद्धपोत INS माहे की लंबाई 78 मीटर है. INS माहे अत्याधुनिक सोनार सिस्टम से लैस है.

यह युद्धपोत आत्मनिर्भर भारत की मिसाल है. 80 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बना INS माहे एंटी-सबमरीन वॉरफेयर–शैलो वॉटर क्राफ्ट कैटेगिरी का पहला युद्धपोत है. इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड में किया गया है. 

इस दौरान जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि INS माहे के कमांडिंग ऑफिसर, अधिकारियों और जवानों को बहुत- बहुत बधाई. भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे आठ पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों में से पहले INS माहे के कमीशनिंग समारोह में उपस्थित होना बेहद गर्व की बात है.

यह न केवल युद्ध के समुद्री क्रम में एक शक्तिशाली नए मंच को शामिल करने का प्रतीक है, बल्कि स्वदेशी प्रौद्योगिकी के साथ जटिल लड़ाकू विमानों को डिजाइन करने, निर्माण करने और तैनात करने की हमारे देश की बढ़ती क्षमता की भी पुष्टि करता है.