राज्यसभा में उठा लोकसभा में हंगामे का मुद्दा, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक कहा, खरगे ने किया टिप्पणी पर विरोध

राज्यसभा में उठा लोकसभा में हंगामे का मुद्दा, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक कहा, खरगे ने किया टिप्पणी पर विरोध

नई​ दिल्ली: राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ. राज्यसभा में लोकसभा में हंगामे का मुद्दा उठा. जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक कहा.  जेपी नड्डा ने कहा कि अबोध बालक पार्टी को बंधन ना बनाए. खरगे ने राहुल गांधी पर टिप्पणी का विरोध किया. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश है. 

ये लोग नेहरू के नाम को बदनाम कर रहे है. इस बयान का खंडन हो. किरेन रिजिजू ने कहा कि खरगे जी सदन को गुमराह कर रहे है. सदन नियमों से चलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में लिंचिंग होती थी. कांग्रेस बार-बार मर्यादा तोड़ रही है. 

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन टला है. विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित की गई थी. 

राज्यसभा में जोरदार हंगामा:
-राज्यसभा में उठा लोकसभा में हंगामे का मुद्दा
-जेपी नड्डा ने राहुल गांधी को अबोध बालक कहा
-अबोध बालक पार्टी को बंधन ना बनाए : नड्डा
-खरगे ने राहुल गांधी पर टिप्पणी का किया विरोध
-लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश : खरगे
-ये लोग नेहरू के नाम को बदनाम कर रहे : खरगे
-इस बयान का खंडन हो : खरगे
-खरगे जी सदन को गुमराह कर रहे : रिजिजू
-सदन नियमों से चलेगा : रिजिजू
-कांग्रेस राज में लिंचिंग होती थी : निर्मला सीतारमण
-कांग्रेस बार-बार मर्यादा तोड़ रही : निर्मला सीतारमण