जयपुर : राजस्थान में बारिश का नया अपडेट आया है. राजस्थान में अगले 3-4 दिन मानसून कमजोर रहेगा. मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे बारिश पर असर पड़ा है.
उड़ीसा–पश्चिम बंगाल तट पर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिन हल्की बारिश की ही संभावना है. 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश रफ्तार पकड़ सकती है. जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी.
22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी बारिश तेज होगी. जोधपुर और बीकानेर संभाग में जुलाई के आखिरी सप्ताह में सक्रिय मानसून होगा. पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 21 जुलाई के बाद मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं.