मदन राठौड़ बोले- सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम प्रत्येक जिले में होगा, 7 अक्टूबर को जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में होगा आयोजन

मदन राठौड़ बोले- सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम प्रत्येक जिले में होगा, 7 अक्टूबर को जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में होगा आयोजन

जयपुरः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश भर में सेवा संकल्प अभियान चल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से कार्यक्रम शुरू हुए थे राजस्थान की जनता ने 40लाख आशीर्वाद के दीये जलाए. हमने कई सेवा प्रकल्प किए. कई यात्रा निकली. बड़नगर से वाराणसी के बीच यात्रा निकली. बाइकर यात्रा निकली. 

कई जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए. महापुरुषों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम हुए. 7अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. इसलिए 7अक्टूबर खास दिन है. छिन्न भिन्न गुजरात को मोदी ने विकसित गुजरात बनाया. गुजरात मॉडल चर्चा में आया. 

सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम प्रत्येक जिले में होगा. 7अक्टूबर को जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में आयोजन होगा. वर्चुअली तौर पर पीएम मोदी हमसे जुड़ेंगे. इस कार्यक्रम में मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी. पीएम मोदी हम सबको संकल्प दिलाएंगे. सेवा का संकल्प दिलाया जाएगा. पीएम मोदी बचपन से ही सेवा पाठी रहे हैं.