जयपुर: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है. आए दिन एसीबी की टीमें ट्रैप की कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरों को रंगे हाथों दबोच रही हैं. ऐसे में सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
झालावाड़ में ACB की कार्रवाई:
झालावाड़ में ACB ने कार्रवाई करते हुए जिला परिषद् के MIS मैनेजर को ट्रैप किया है. जयराम वर्मा को ACB ने ट्रैप किया. 3000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है. अन्नपूर्णा योजना का पूर्ण भुगतान करवाने की एवज में घूस मांगी थी. सीआई साजिद खान ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई हुई.
कोटा में ACB की कार्रवाई:
कोटा में ACB ने कार्रवाई की है. एसीबी ने नगर निगम कोटा में कार्रवाई को अंजाम दिया. संविदा कर्मी अखिलेश मीणा को ट्रैप किया है. 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है. दूसरा संविदा कर्मी नरेश वर्मा फरार है. ASP विजय स्वर्णकार ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई हुई.
झुंझुनूं में ACB की कार्रवाई:
झुंझुनूं में ACB ने कार्रवाई की है. ACB ने डिस्कॉम की JEN दीपिका को ट्रैप किया है. JEN दीपिका को 15000 रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है. लाइन शिफ्टिंग के लिए घूस मांगी थी. ASP नरेंद्र पूनिया ने कार्रवाई को अंजाम दिया. SP पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में कार्रवाई की.