जयपुरः पंचायती राज चुनाव को लेकर जयपुर में तैयारियां तेज हो गई है. पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न प्रकोष्ठ गठित किए. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने अधिकारियों को चुनावी दायित्व सौंपे.
चुनाव संचालन, कार्मिक, प्रशिक्षण और ईवीएम व्यवस्था के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ गठित किए. कानून व्यवस्था, पुलिस डिप्लॉयमेंट और क्रिटिकल बूथ निर्धारण की भी जिम्मेदारी तय. मतदान दल गठन, डिस्पैच सेंटर और ईवीएम संग्रहण की व्यवस्थाएं अलग प्रकोष्ठ के जिम्मे होंगी.
चुनावी तैयारियां पूरी करने के निर्देशः
आचार संहिता, डाक मतपत्र और चुनाव व्यय जांच के लिए भी अधिकारियों की नियुक्ति. मीडिया-सोशल मीडिया वॉच और कम्प्यूटरीकरण की जिम्मेदारी भी तय. सभी प्रभारियों को समयबद्ध तरीके से चुनावी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए.