पूर्व सीएम गहलोत के बयानों पर मदन राठौड़ का पलटवार, हमारे लिए राष्ट्र पहले है और सभी धर्म का सम्मान हमारी संस्कृति

पूर्व सीएम गहलोत के बयानों पर मदन राठौड़ का पलटवार, हमारे लिए राष्ट्र पहले है और सभी धर्म का सम्मान हमारी संस्कृति

जयपुरः पूर्व सीएम गहलोत के बयानों पर पलटवार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम गहलोत के बयानों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि RSS प्रमुख भागवत को गहलोत ने पढ़ा नहीं. वो कुछ दिन हमारे पास आ जाएं हम उन्हें राष्ट्रभक्ति सिखा देंगे. हमारे लिए राष्ट्र पहले है और सभी धर्म का सम्मान हमारी संस्कृति है. 

किसी की पूजा पद्धति कोई भी हो हमें किसी से कोई एतराज नहीं है. कोई मस्जिद में नमाज पढ़े या गिरजाघर में अपनी प्रार्थना करें. हमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन राष्ट्रभक्ति जरूरी है. पूर्व सीएम गहलोत ने मोदी को अभी पढ़ा नहीं और समझा भी नहीं है.