न्यू सांगानेर रोड पर JDA की ‘2 घंटे’ की कार्रवाई, कोर्ट में पालना रिपोर्ट से पहले आज JDA ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जयपुर : न्यू सांगानेर रोड पर JDA ने ‘2 घंटे’ की कार्रवाई की. कोर्ट में पालना रिपोर्ट से पहले आज JDA ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया. गुर्जर की थड़ी से कार्रवाई शुरू हुई. करीब 1 KM दायरे में अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए. करीब 60 से 70 सड़क सीमा में रैम्प आ रहे है. रेलिंग फुटपाथ, टीनशेड, हटाने की कार्रवाई हुई. 100 फीट सड़क सीमा में आए अतिक्रमण पर JDA की कार्रवाई हुई. आगे नगर निगम क्षेत्र के चलते फिलहाल आज कार्रवाई रोकी गई.

निगम जेडीए को प्राप्त हुई 100 से अधिक आपत्तियां, आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अब जेडीए की कार्रवाई होगी. व्यापारियों ने निगम के पट्टों को लेकर आपत्ति लगाई थी. कार्रवाई शुरू होते ही आज भी व्यापारियों ने मोर्चा खेाला.दुकान और कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों में आक्रोश है. विरोध के चलते महज 2 घंटे बाद कार्रवाई पर ब्रेक लगा. इधर व्यापारियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका पर आज सुनवाई होनी हैं. व्यापारियों के विरोध के बीच अब JDA को कोर्ट के अगले आदेश का इंतजार है. कल हाईकोर्ट में JDA भी पालना रिपोर्ट पेश करेगा.

आपको बता दें कि जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर JDA ने बड़ी कार्रवाई कर रहा है. सोडाला तिराहे से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़फोड़ शुरू हो गई है. कोर्ट के आदेश के बाद JDA ने कार्रवाई शुरू की है. न्यू सांगानेर रोड को करीब 160 फीट चौड़ा किया जाना है. सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों का पहले ही सीमांकन किया जा चुका है. JDA ने करीब 250-260 मकान-दुकानों को नोटिस जारी किए थे. मौके पर करीब दो दर्जन बुलडोजर-पोकलेन मशीनें तैनात हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल और JDA प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद है.

JDA की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों में नाराजगी है. 6 अक्टूबर को JDA कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करेगा. रिपोर्ट से पहले सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है. न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण बनाम मुआवजे की मांग को लेकर माहौल गर्म है. विधायक गोपाल शर्मा ने कार्रवाई को उचित ठहराते हुए. न्यायोचित मुआवजे की मांग रखी है.