जयपुर : पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ी खबर मिल रही है. धनतेरस को लेकर चुनाव कार्यक्रम में बदलाव पर विचार कर रही है. तीसरे चरण के मतदान की तारीख धनतेरस यानी 6 नवंबर को होने से बदलाव पर विचार है.
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि धनतेरस को लेकर लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी है. धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीसरे चरण के मतदान की तारीख बदलने पर विचार है. तीसरे चरण का मतदान धनतेरस के दिन प्रस्तावित होने से आयोग मंथन कर रहा है.
चुनाव कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जल्द फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल 6 नवंबर को तीसरे चरण में सरपंच-पंच के मतदान का कार्यक्रम निर्धारित है.
पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ी खबर:
-धनतेरस को लेकर चुनाव कार्यक्रम में बदलाव पर विचार
-तीसरे चरण के मतदान की तारीख धनतेरस यानी 6 नवंबर को होने से बदलाव पर विचार
-राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा
-धनतेरस को लेकर लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी
-धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीसरे चरण के मतदान की तारीख बदलने पर विचार
-तीसरे चरण का मतदान धनतेरस के दिन प्रस्तावित होने से आयोग कर रहा मंथन
-चुनाव कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जल्द लिया जा सकता है फैसला
-फिलहाल 6 नवंबर को तीसरे चरण में सरपंच-पंच के मतदान का कार्यक्रम निर्धारित