Road Accident: NH-48 फ्लाईओवर पर डंपर में घुसी पिकअप, हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

Road Accident: NH-48 फ्लाईओवर पर डंपर में घुसी पिकअप, हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी में जा रहे थे सभी

बहरोड़ः बहरोड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ. NH-48 फ्लाईओवर पर डंपर में पिकअप घुस गई. दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर बहरोड़ में ये हादसा हुआ. एक्सीडेंट के दौरान पिकअप सवार 2 की मौत और 2 घायल हुए है. 

घायलों को राजकीय जिला अस्पताल से रेफर किया गया है. मृतक फरियाद अली और समसुदीन यूपी के रहने वाले है. सभी कोटपूतली के गांव मुकमपुर शादी में जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा है.