जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. विसरा जांच में विषाक्त की पुष्टि नहीं हुई है. शरीर में किसी भी संदिग्ध विषाक्त तत्व के प्रमाण नहीं मिले है. अप्राकृतिक या आपराधिक घटना के संकेत भी नहीं. बोरानाडा थाना क्षेत्र के पाल गांव स्थित आश्रम में मौत हुई थी. आरती नगर आश्रम में 28 जनवरी को तबीयत बिगड़ी थी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी.
पिता बिरमनाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया. 29 जनवरी को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया. विसरा सैंपल 2 फरवरी को FSL भेजे गए. 11 दिन में FSL जांच पूरी हुई. FSL ने पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपी. ACP छवि शर्मा के नेतृत्व वाली SIT ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच करवाई थी. साध्वी को पहले से अस्थमा की शिकायत थी. मेडिकल बोर्ड की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा.