नई दिल्लीः बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत हुई है. बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता है. पार्टी ने 299 सीटों में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की है. खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय है. पिछले साल दिसंबर में ही 17 साल बाद रहमान देश लौटे थे. पूर्व पीएम शेख हसीना बोलीं कि चुनाव फर्जी और असंवैधानिक.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से तारिक रहमान को बधाई दी. पीएम मोदी ने X पर अपना संदेश साझा किया. लिखा कि BNP को जीत दिलाने के लिए तारिक रहमान को हार्दिक बधाई. यह जीत आपके नेतृत्व में बांग्लादेशी लोगों के भरोसे को दर्शाती है. भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा. दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक.