जयपुर: एक बार फिर परीक्षा केंद्र हंगामें की भेंट चढ़ गया. नीट पीजी 2026 परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. सीतापुरा स्थित TCsion डिजिटल जोन सीतापुरा सेंटर पर हंगामा हो गया. सेंटर पर परीक्षा की शुरुआत के साथ ही सर्वर में दिक्कतें आ रही है. एक घंटे भीतर 2-3 बार आई दिक्कत तो डॉक्टर्स ने हंगामा किया.
परीक्षा बीच में छोड़कर सेंटर के बाहर काफी डॉक्टर्स एकत्र हुए. सेंटर के दोनों ब्लॉक में करीब 2500 के आस पास डॉक्टर्स परीक्षा दे रहे. सूचना पर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भेजे. फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में परीक्षार्थी डॉक्टर्स से समझाइश की जा रही है.