कांग्रेस गलतफहमी में न रहे, भाजपा की ही बनेगी सरकार, पंचायत चुनाव परिणामों को लेकर मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज एक दिवसीय दौरे पर बारां पहुंचे. राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. वहीं, प्रताप चौक पर शिक्षक संघ की ओर से मंत्री दिलावर का अभिनंदन किया गया.
विस्तार में

बारां: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज एक दिवसीय दौरे पर बारां पहुंचे. राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. वहीं, प्रताप चौक पर शिक्षक संघ की ओर से मंत्री दिलावर का अभिनंदन किया गया.

इस दौरान फर्स्ट इंडिया से खास बातचीत में मंत्री मदन दिलावर ने पंचायती राज चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस गलतफहमी में न रहे. हरियाणा में भी कांग्रेस कह रही थी कि हम सरकार बना लेंगे. राजस्थान में भाजपा की ही सरकार बनेगी.

मतदान पेटी सब बता देगी परिणाम:
कोटा और बारां के आगामी चुनाव परिणामों को लेकर भी मंत्री दिलावर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मतदान पेटी सब बता देगी. इससे पहले पलायथा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिलावर का भव्य स्वागत किया.

नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार समारोह में करेंगे शिरकत:
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मंत्री मदन दिलावर कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं.उनका नारेड़ा, पाटेड़ा और मंडेला में नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है.