जयपुर: 5 सितंबर को NEET-PG परीक्षा फिर होगी. ION डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर फिर एग्जाम होगा. 5 सितंबर को सीतापुरा में दोपहर 3 बजे एग्जाम होगा. इसी केंद्र के अभ्यर्थियों को री एडमिशन कार्ड जारी होंगे. बच्चों के हंगामे के बाद प्रशासन ने फैसला लिया है.
बता दें कि आज सीतापुरा स्थित TCsion डिजिटल जोन सीतापुरा सेंटर पर हंगामा हो गया. सेंटर पर परीक्षा की शुरुआत के साथ ही सर्वर में दिक्कतें आने लगी. ऐसे में डॉक्टर्स ने हंगामा कर दिया. जिसके बाद प्रशासन फैसला लेते हुए 5 सितंबर को सीतापुरा में दोपहर 3 बजे एग्जाम करने का फैसला लिया है.