जयपुरः जन-गण-मन से पहले 'वंदे मातरम्' गाया जाएगा. अब स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद पढ़ाई शुरू होगी. गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या औपचारिक आयोजनों में 'वंदे मातरम' होगा. वंदे मातरम' के दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य है. 3 मिनट 10 सेकंड में राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे.
हालांकि,सिनेमा हॉल को इन नए नियमों से दूर रखा गया. राष्ट्रगीत का आधिकारिक संस्करण ही गाया,बजाया जाएगा. 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम लिखा था. वंदे मातरम 1896 में राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया. रवींद्रनाथ टैगोर ने सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर गीत गाया.